Mission Shakti UP : महिला सुरक्षा पर सीएम योगी सख्त, मिशन शक्ति अभियान को और तेज करने के निर्देश | DD News Uttar Pradesh

Share This Article

Mission Shakti UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, कांवड़ यात्रा, बाढ़ की स्थिति और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपद्रवियों और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी स्थिति में गुंडागर्दी और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कांवड़ यात्रा सामाजिक समरसता की मिसाल, उपद्रवियों पर होगी जीरो टॉलरेंस की नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। इसके शांतिपूर्ण संचालन में बाधा डालने वाले या भ्रामक खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बरेली में आला हजरत उर्स के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा शाकाहारी भोजन वितरण की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे आपसी भाईचारे और संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण बताया।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई और मिशन शक्ति को तेजी

हालिया घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने साफ किया कि महिला सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने निर्देश दिया कि शोहदों और टप्पेबाजों की पहचान सार्वजनिक की जाए और संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। प्रदेश में तैनात 45 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की प्रभावी तैनाती के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान को और अधिक सक्रिय और असरदार बनाने के आदेश दिए गए।

किसानों के लिए यूरिया और डीएपी खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खतौनी के सत्यापन के बाद ही खाद का पारदर्शी वितरण कराया जाए। खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत और स्कूली वाहनों की सख्त फिटनेस चेकिंग

सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, कुशीनगर, बलिया और बाराबंकी जैसे बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कटान रोकने और प्रभावित लोगों तक भोजन-राहत सामग्री तुरंत पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल फिटनेस मानकों पर खरे उतरने वाले वाहनों को ही चलाने की अनुमति दी गई है और ई-रिक्शा व टैक्सी चालकों का अनिवार्य सत्यापन कराने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: NHAI Action on Lucknow-Kanpur Expressway: टोल फ्री हुआ मार्ग, लापरवाह अधिकारी सस्पेंड। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This