Kanpur News: कानपुर में मिलावटी मसाले का बड़ा खुलासा, नकली हल्दी फैक्ट्री पर रेड, लाखों का माल जब्त

Kanpur News

Share This Article

Kanpur News: कानपुर के पनकी स्थित इस्पात नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ‘पीतांबरा इंटरप्राइजेज’ नामक मसाला निर्माण इकाई पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर मिलावट का पर्दाफाश किया है।

जांच के दौरान मौके पर चावल के टुकड़ों को रंगकर नकली हल्दी पाउडर (Adulterated turmeric powder) तैयार किया जा रहा था। सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में हल्दी, मिर्च, धनिया और लिक्विड कलर सहित 6 नमूने लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।

टीम ने मौके से 77 बैग चावल के टुकड़े और 42 बैग हल्दी पाउडर समेत कुल ₹5.86 लाख का माल जब्त किया है। अधिकारियों ने इन सभी सामग्रियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से यह साफ होगा कि मसालों में किस स्तर की मिलावट की गई थी और वे खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।

संजय प्रताप सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: Badaun : आकाशीय बिजली गिरने से बदायूं में बड़ा हादसा, 8 MVA ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This