Barabanki: सोमवार पर Lodheshwar Dham में जनसैलाब… हर-हर महादेव से गूंजा धाम

Barabanki

Share This Article

Sawan माह के पहले सोमवार पर देशभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह तड़के ही मंदिरों के पट खोल दिए गए। वैद्यनाथ धाम (देवघर), वाराणसी, कानपुर, हरिद्वार, अयोध्या और उज्जैन समेत प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कहीं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक हुआ तो कहीं महाआरती और विशेष श्रृंगार का आयोजन किया गया। कांवड़िए गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध और अन्य पूजन सामग्री से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

वहीं Barabanki में सावन के पहले सोमवार पर श्री लोधेश्वर महादेव धाम (Lodheshwar Mahadev Mandirमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। भक्तों ने दूध, दही, गंगाजल, शहद, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, गोंडा समेत कई जिलों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर घंटे-घड़ियाल और शंखनाद से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। मंदिर के पुजारी आदित्य महाराज ने बताया कि सावन में लोधेश्वर महादेव में जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur में Kanwar Yatra पर रेलवे अलर्ट… 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू | DD News UP

यह भी पढ़ें: Omkareshwar Jyotirling की महिमा: जानें पौराणिक कथाएं, इतिहास और धार्मिक महत्व

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This