Commercial LPG cylinder हुआ सस्ता: दिल्ली और कोलकाता समेत बड़े शहरों में घटे दाम

Commercial LPG cylinder

Share This Article

महीने की शुरुआत के साथ ही रेस्तरां, ढाबा और मिठाई दुकान चलाने वाले कारोबारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को 19-किलो वाले Commercial LPG cylinder की कीमत में 200 रुपये से अधिक की बड़ी कटौती की है। इस फैसले से उन सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधी राहत मिलेगी जो खाना पकाने के लिए इस ईंधन पर निर्भर हैं।

Commercial LPG cylinder इस्तेमाल करने वालों के लिए

1 अगस्त से लागू हुई नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कमी की गई है, जिसके बाद अब दिल्ली में यह 2,728 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में दाम 209 रुपये घटने के बाद नई कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है।

हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि राहत का यह फैसला केवल कमर्शियल एलपीजी इस्तेमाल करने वालों के लिए ही है। आम जनता के घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2-किलो के घरेलू सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच यह लगातार दूसरा मौका है जब दरों में राहत मिली है। इससे पहले 1 जुलाई को भी कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 183.5 रुपये तक घटाए थे।

इस समय हुई कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinder) की कीमतों में कटौती से स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों में काफी खुशी देखी जा रही है। दिल्ली के वसंत कुंज में चाय का स्टॉल लगाने वाले एक युवक ने बताया कि सिलेंडर के दाम बढ़ने से चाय के रेट बढ़ाने पड़े थे, लेकिन अब उम्मीद है कि ग्राहकों को सस्ती चाय मिल सकेगी। इसी तरह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के एक व्यापारी का कहना है कि लागत कम होने से मिठाइयों के दाम नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan का PM Modi 2 अगस्त को करेंगे शुभारंभ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This