स्वतंत्रता दिवस को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी! Har Ghar Tiranga | DD News UP

Har Ghar Tiranga

Share This Article

Har Ghar Tiranga : स्‍वतंत्रता दिवस  (Independence Day) करीब है। प्रदेश सरकार स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव बनाने की तैयारी में जुट गई है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने का आहवान करते हुए इस वर्ष प्रदेश के लिए नया लक्ष्‍य तय किया है। आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में CM Yogi ने स्‍पष्‍ट किया कि इसे महज सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन बनाना है। CM Yogi ने विशेष आयोजन कर नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र की एकता के इतिहास से जोड़ने पर जोर दिया।

UP के 5 करोड़ घरों तक तिरंगा पहुंचाने की तैयारी –

– 2022 में 4.10 करोड़ से ज्‍यादा घरों तक पहुंचा था तिरंगा
– 2023 और 2024 में 4.50 करोड़ से अधिक घरों तक तिरंगा पहुंचाने का था लक्ष्‍य
– 2025 में प्रदेश के 4.76 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया गया था
– 2026 में 5 करोड़ से अधिक घरों तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने का है लक्ष्‍य
– तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत समारोह, चित्र एवं कला प्रदर्शनी, रंगोली, प्रकाश सज्जा
– ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे आयोजित
– भाजपा 10 से 15 अगस्‍त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी
– मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, सभी मंत्री और भाजपा पदाधिकारी होंगे शामिल

9 से 15 अगस्त तक विविध राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम होंगे। सीएम की समीक्षा बैठक में स्‍वतंत्रता दिवस आयोजनाे को लेकर क्‍या कुछ निर्देश दिए गए, उस पर भी नजर डाल लेते हैं –

-14 और 15 अगस्‍त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण
– 9 अगस्‍त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस मनाया जाएगा
– 14 अगस्‍त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
– 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित करने के निर्देश
– स्‍वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्‍मारकों और शहीद स्‍थलों पर विशेष आयोजन
– स्‍वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्‍मान
– विशेष स्‍वच्‍छता अभियान चलाने के निर्देश

यह भी पढ़ें: Kulgam में कायराना आतंकी हमला: 2 मजदूरों की मौत, नाम पूछकर मारी गोली, लश्कर की विंग TRF पर शक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This