Prayagraj के मेजा सिरखिड़ी में आयोजित मेजा एवं कोरांव विधानसभा की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक और ग्राम चौपाल में उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण हर हाल में लागू होगा। उन्होंने दावा किया कि मोदी-योगी सरकार में भ्रष्टाचार, गुंडाराज और परिवारवाद पर अंकुश लगा है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंच रहा है।
हालिया छात्र आंदोलन में हिंसा के लिए उन्होंने सपा और कांग्रेस से जुड़े असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीकात्मक चाबियां, गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Statement: वकीलों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा पर योगी सरकार का बड़ा संकेत
यह भी पढ़ें: Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan 2026: 2 अगस्त से पीएम मोदी करेंगे देशव्यापी शुरुआत







