Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan 2026: देश के युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के उद्देश्य से 2 अगस्त को एक बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का देशव्यापी शुभारंभ करेंगे। इस पहल का मुख्य मकसद युवाओं को जागरूक करना और उन्हें ‘विकसित भारत @2047’ के सपने से जोड़ना है।
MY Bharat के युवा संभालेंगे कमान
इस पूरे अभियान की अगुवाई ‘MY Bharat’ के युवा स्वयंसेवक करेंगे। 2 अगस्त को देश भर में करीब 10,000 जगहों पर एक साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जहां एक करोड़ से ज्यादा युवा नशा मुक्ति की शपथ लेंगे। इस मुहिम में एनएसएस, स्कूल-कॉलेज, एनजीओ, औद्योगिक संघ और लगभग 125 आध्यात्मिक संगठन एकजुट होकर हिस्सा ले रहे हैं।
100 हफ्तों तक चलेगा जन-आंदोलन
यह कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अगले 100 हफ्तों तक चलने वाला एक निरंतर जन-आंदोलन होगा। हर रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में खेल-कूद, वॉकथॉन, ध्यान सत्र, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अभियान में बेहतर काम करने वाले स्वयंसेवकों को 50वें, 75वें और 100वें हफ्ते में सम्मानित भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Chardham yatra पर भारी बारिश की मार: यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट







