Sambhal में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाकर 10 हजार बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है| इस कार्रवाई के फलस्वरूप भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि का पट्टा मिलेगा और जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा।
जनपद की तीनों तहसीलों में ऐसे परिवारों को पट्टे आवंटित किए जाएंगे। इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संभल अंकित खंडेलवाल ने बताया कि देखिए प्रारंभिक तौर पर अभी सर्वे चल रहा है जनपद में भूमिहीन लोगों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं उनमें कुछ मानकों पर चयन किया जा रहा है जिसके आधार पर प्रत्येक गांव में जहां-जहां ऐसी आवश्यकता है वहां आवश्यकता अनुसार आवंटन किया जाएगा |
यह भी पढ़ें: IPS Transfer in UP 2026: लखनऊ और प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर, गृह सचिव और कई एडीजी ट्रांसफर
यह भी पढ़ें: UP 69000 शिक्षक भर्ती सुप्रीम कोर्ट फैसला: 67 हजार से अधिक शिक्षकों को बड़ी राहत







