प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Viksit Vibrant Village Program 2026 के युवाओं से सीधा संवाद करने वाले हैं। इस खास कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए 400 से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे। इन सभी प्रतिभागियों का चयन एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था।
तीन लाख से अधिक युवाओं ने निभाई भागीदारी
My Bharat प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम की चयन प्रक्रिया 4 जून से 30 जून तक दो चरणों में चलाई गई थी। इसमें देशभर के 3 लाख से अधिक युवाओं ने अपनी रुचि दिखाई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद केवल 400 से अधिक होनहार युवाओं को इस विशेष अनुभव का हिस्सा बनने का मौका मिला है, जिन्हें अब सीधे PM Modi से बात करने का अवसर मिल रहा है।
इस पहल के तहत लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 74 सीमावर्ती गांव शामिल किए गए। इसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े माहौल से रूबरू कराना था। युवाओं ने इन इलाकों के रणनीतिक महत्व को करीब से समझा और जाना कि ये क्षेत्र देश के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
स्थानीय समुदायों के साथ साझा किया समय
चयनित युवा प्रतिभागी इन गांवों में रहे और उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कई गतिविधियों में भाग लिया। इनमें स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्थानीय कारीगरों से बातचीत, सरकारी योजनाओं पर जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे।
यह पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस विचार पर आधारित है, जिसके तहत सीमावर्ती इलाकों को अंतिम गांव मानने के बजाय ‘देश का पहला गांव’ माना जाता है। इससे युवाओं में राष्ट्रीय एकता और सामुदायिक भागीदारी की भावना मजबूत हुई है।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan resigns: NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा पद