उत्तर प्रदेश के Lakhimpur-Kheri से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अचानक हड़कंप जैसी स्थिति बन गई, जब डीएम को प्रार्थना पत्र देने के तुरंत बाद एक फरियादी ने अचानक अपने पास से कुल्हाड़ी निकाल ली। वह कलेक्ट्रेट परिसर में ही कुल्हाड़ी लहराते हुए डायलॉगबाजी करने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
फिल्मी अंदाज़ में दी धमकी
घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस ड्रामे का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स एक प्रसिद्ध फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहता है, “यह मजदूर का हाथ है कात्या, लोहे को पिघलाकर उसका आकार बदल देता है। मैं पृथ्वीराज का वंशज हूं।” उसने यह भी कहा कि किसी न किसी को तो भगत सिंह बनना ही पड़ेगा।
होमगार्ड की सूझबूझ से टला हादसा
काफी देर तक परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। स्थिति बिगड़ती देख वहां ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड ने गजब की सूझबूझ दिखाई। उसने निडरता से आगे बढ़कर फरियादी के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी।
सुनवाई न होने से था नाराज
फरियादी का कहना था कि वह अपनी समस्या के समाधान के लिए लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अधिकारी हर बार उसे सिर्फ आश्वासन देकर टाल देते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसकी शिकायत किस विषय में थी और पुलिस ने उसके खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें: UP Sawan Kanwar yatra यात्रा की तैयारियां: सफाई की लाइव मॉनिटरिंग और प्लास्टिक पर रहेगा कड़ा पहरा







