PM Modi सुभाषित एक्स पोस्ट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर लगातार प्रेरक विचार और संस्कृत के श्लोक शेयर कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने एक और सुभाषित साझा किया, जिसमें एक श्रेष्ठ इंसान के गुणों और कर्तव्यों के बारे में बताया गया है।
पीएम मोदी द्वारा शेयर किए जा रहे ये श्लोक न केवल जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, बल्कि हमें अपनी जिम्मेदारियों का सही अहसास भी कराते हैं।
श्रेष्ठ व्यक्ति के गुणों पर दिया खास संदेश
बुधवार को पोस्ट किए गए श्लोक “परकार्येषु युक्तात्मा स्वकार्ये क्षिप्रसाधनम्…” का हिंदी अर्थ समझाते हुए बताया गया कि असली श्रेष्ठता किसमें है। जो व्यक्ति दूसरों के काम पूरी निष्ठा से करता है, अपने निजी काम समय पर निपटाता है, दोस्तों की निस्वार्थ मदद करता है और देश के प्रति अपने कर्तव्यों में पूरा पराक्रम दिखाता है, वही सच्चा और श्रेष्ठ इंसान कहलाता है।
परकार्येषु युक्तात्मा स्वकार्ये क्षिप्रसाधनम्।
सुहृत्कार्येषु निर्वृत्ती राजकार्येषु विक्रमः ।। pic.twitter.com/dqKMM8ACdw
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2026
एकाग्रता, संकल्प और धैर्य का महत्व
इससे पहले मंगलवार को भी प्रधानमंत्री ने एकाग्रता और संकल्प को लेकर श्लोक साझा किया था। उन्होंने बताया था कि जिस तरह हमारा स्नायुतंत्र काम करता है, ठीक वैसे ही लगातार अभ्यास से एकाग्रता और संकल्प शक्ति को भी मजबूत बनाया जा सकता है।
एकाग्रताथ सङ्कल्पः स्नायुवद् वर्द्धनक्षमौ।
नित्याभ्यासप्रयोगाभ्यामधिकाधिकमृध्यतः॥ pic.twitter.com/Y6ABikqNaI
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2026
वहीं सोमवार को उन्होंने युवाओं के धैर्य और अथक परिश्रम की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि जो इंसान मुश्किल समय में घबराता नहीं और धैर्य के साथ रास्ते निकालता है, वह कभी पराजित नहीं होता। पीएम मोदी के ये सुभाषित संदेश युवाओं और हर नागरिक को प्रेरित कर रहे हैं।
आज हमारे युवा साथी धैर्य, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम से ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रहे हैं। यही विकसित हो रहे भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
प्राप्यापदं न व्यथते कदाचिदुद्योगमन्विच्छति चाप्रमत्तः।
दुःखं च काले सहते महात्मा धुरन्धरस्तस्य जिताः सपत्नाः॥ pic.twitter.com/MzCKdHL1EL
— Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2026
यह भी पढ़ें: J&K Terrorist Attack: अनंतनाग में ड्यूटी पर तैनात पुलिस का जवान शहीद, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन







