Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में ढहा कच्चा मकान, 4 मासूमों समेत 5 की मौत | UP News

Muzaffarnagar News

Share This Article

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रविवार को लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि घर के अंदर मौजूद एक ही परिवार के कई सदस्य पल भर में मलबे के नीचे दब गए।

 Muzaffarnagar में बारिश से कच्चा मकान ढहा

घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस और प्रशासनिक टीमें जेसीबी मशीन (JCB) लेकर मौके पर पहुंचीं। मलबे को हटाने के लिए घंटों की कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हबीबपुर गांव हादसा

इस हादसे में 52 वर्षीय इस्लामुद्दीन और उनके चार छोटे बच्चों—आठ महीने के मासूम जीशान, दो साल के आहद, पांच साल की अलशिफा और 12 साल की रुकसार की जान चली गई। मलबे से बाहर निकाले जाने तक सभी दम तोड़ चुके थे। वहीं परिवार की दो अन्य बच्चियां, रुकैया और सुमैया गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें पहले बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।

मलबे में दबने से मौत

शुरुआती जांच के अनुसार, लगातार पड़ रही बारिश के पानी से मिट्टी की दीवारें और छत बेहद कमजोर हो गई थीं। इसी वजह से यह ढांचा अचानक गिर पड़ा। घटना के बाद से पूरे हबीबपुर गांव में सन्नाटा और मातम छाया हुआ है। एक साथ पांच मौतों की खबर से हर आंख नम है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद में जुटे हैं।

यह भी पढें: Rajya Sabha के 271वें सत्र का शुभारंभ: सभापति C. P. Radhakrishnan ने सदस्यों से की खास अपील

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This