CM Yogi Ayodhya visit: सोहावल और बस्ती को ₹937 करोड़ की बड़ी सौगात, विरोधियों की बढ़ी टेंशन

CM Yogi Ayodhya visit

Share This Article

CM Yogi Ayodhya visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को Ayodhya और basti जिलों के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों ही जनपदों के निवासियों के लिए करोड़ों रुपये की कई बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और जनहित के कार्यों को गति देना है।

CM Yogi Ayodhya visit: Ayodhya को मिलेगी सैकड़ों करोड़ की सौगात

CM Yogi का Ayodhya दौरा सुबह करीब 10:50 बजे शुरू होगा, जब वे जनपद के सोहावल इलाके में पहुंचेंगे। सोहावल में मुख्यमंत्री बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान के पिता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही, वे क्षेत्र की प्रगति के लिए 432 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत वाली कुल 217 विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री वहां एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे, जिसके बाद वे दोपहर 12 बजे बस्ती के लिए रवाना हो जाएंगे।

Basti में बुनियादी ढांचे और शिक्षा पर जोर

दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री basti जिले के हरैया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए 27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री कप्तानगंज और हरैया विधानसभा क्षेत्रों के लिए 504.34 करोड़ रुपये की कुल 77 विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी देखेंगे, लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व सहायता सामग्री बांटेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम को गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।

देखा जाए तो मुख्यमंत्री का यह दौरा अयोध्या और बस्ती के विकास को रफ्तार देने वाला साबित होगा। शिक्षा, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण से जुड़ी ये विकास परियोजनाएं स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें: Melbourne Meets PM Modi: मार्वल स्टेडियम में गूंजा भारत का नाम, प्रधानमंत्रियों की जुगलबंदी ने जीता सबका दिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This