Amarnath Yatra 2026: जम्मू ट्रैफिक एडवाइजरी से आसान होगा आपका सफर, देखें नए रूट्स

Amarnath Yatra 2026

Share This Article

Amarnath Yatra 2026: अगर आप इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं या फिर इन दिनों जम्मू के रास्तों से गुजरने वाले हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। साल 2026 की वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से आधिकारिक तौर पर शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत को देखते हुए जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। इस बार यात्रा सुचारु रूप से चलती रहे और आपको सड़कों पर जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए 2 जुलाई से ही शहर के कई बड़े रास्तों पर खास बदलाव किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस दौरान आपको किन बातों का ख्याल रखना है।

Amarnath Yatra 2026

Amarnath Yatra 2026 को लेकर जम्मू ट्रैफिक एडवाइजरी

जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और श्रद्धालुओं के लिए एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। प्रशासन का कहना है कि भक्तों का पहला जत्था 2 जुलाई को भगवती नगर के यात्री निवास से रवाना होने वाला है। बालटाल जाने वाली गाड़ियां सुबह 4 बजे और पहलगाम जाने वाली गाड़ियां सुबह 4:15 बजे निकलेंगी। इस वजह से सुबह 3:45 बजे से लेकर जब तक पहलगाम का पूरा काफिला सुरक्षित ढंग से आगे नहीं निकल जाता, तब तक शहर के कई प्रमुख रास्तों पर आम वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए रात के समय भी कुछ नए नियम बनाए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

Amarnath Yatra 2026

अमरनाथ यात्रा मार्ग डायवर्जन

इस दौरान जम्मू शहर के कई मुख्य रास्तों पर रूट बदले गए हैं। कैनाल हेड से श्री बंदा बहादुर चौक, बेलीचरणा पुल से चौथे तवी पुल की तरफ जाने वाला रास्ता और पनामा चौक से होटल एशिया मार्ग पूरी तरह प्रभावित रहेगा। इसके अलावा गांधी नगर फ्लाईओवर से एशिया क्रॉसिंग, वेयरहाउस से बिक्रम चौक और बस स्टैंड से मंडा तक के बीसी रोड पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा। हाईवे पर सफर करने वालों के लिए नगवाल, कुंजवानी चौक और नगरोटा जैसे इलाकों में कट-ऑफ पॉइंट तय किए गए हैं, जहां रात 10 बजे के बाद भारी वाहनों और रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

इस साल की अमरनाथ यात्रा पूरे 57 दिनों तक चलने वाली है और इसका समापन 28 अगस्त को होगा। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सुरक्षा कारणों से इस बार दोनों रूटों को ‘नो-फ्लाई ज़ोन’ रखा गया है, यानी हेलीकॉप्टर सेवा नहीं मिलेगी। ऐसे में अगर आप किसी भी परेशानी से बचना चाहते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस की इस सलाह को मानें, समय से पहले निकलें और वैकल्पिक रास्तों का ही चुनाव करें।

यह भी पढ़ें: UP weather alert: लू से मिलेगी राहत, आंधी और बिजली गिरने से भारी नुकसान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This