Weather in UP: भीषण गर्मी के बीच आज से बदलेगा मिजाज, आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

Share This Article

Weather in UP:  उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सूरज की तपिश और भयंकर गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। दोपहर के वक्त घर से निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा। लेकिन इसी बीच यूपी वालों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की मानें तो आज से राज्य के मौसम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे तपती गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत की फुहारें

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार,UP का Weather  में यह बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है। इसके असर से सूबे में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मौसमी बदलाव के कारण उत्तर प्रदेश के तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम काफी सुहाना हो जाएगा।

45 जिलों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 45 जिलों में तेज रफ्तार हवाओं और धूलभरी आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। जिन जिलों के लिए यह अलर्ट है, उनमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, झांसी और बहराइच समेत कई इलाके शामिल हैं। इन जगहों पर लोगों को धूलभरी आंधी और अचानक मौसम बिगड़ने को लेकर सावधान रहने की सलाह दी गई है।

तराई और पश्चिमी यूपी में ओले गिरने की संभावना

आंधी-पानी के साथ-साथ मौसम विभाग ने राज्य के करीब 56 जिलों में ओलावृष्टि (हैलस्टॉर्म) और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट भी जारी किया है। तराई के इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे कि बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत के आस-पास ओले गिरने की आशंका जताई गई है। आपको बता दें कि बीते बुधवार को भी गाजियाबाद, नोएडा और संभल जैसे कुछ इलाकों में सुबह के वक्त तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखी गई थी, जिसने तापमान को थोड़ा नीचे गिराया था।

बुंदेलखंड में अभी भी बरकरार है प्रचंड गर्मी

जहां एक तरफ कुछ जिलों में बारिश की आहट है, वहीं दूसरी तरफ बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में बुधवार को भी सूरज की भीषण तपिश देखने को मिली। बांदा जिला 45.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा झांसी, प्रयागराज, कानपुर और अमेठी में भी लोग भीषण लू और गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि, आज से शुरू हो रहा यह नया सिस्टम अगले दो-तीन दिनों यानी 13 जून तक यूपी के ज्यादातर हिस्सों को गर्मी से फौरी राहत देने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें: क्या ताश की तरह बिखर जाएगी TMC? Sushmita Dev के इस्तीफे और Assam CM से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This