IND vs AFG: मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान के प्लेयर्स से हुई भारी मिस्टेक

Share This Article

IND vs AFG : साल 2026 का पहला टेस्ट मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में शुरू हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक तूफानी नहीं रही। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैच के पहले ही घंटे में भारतीय बल्लेबाजों पर ऐसा शिकंजा कसा कि रन बनाना मुश्किल हो गया। लेकिन इस कसी हुई गेंदबाजी के बीच अफगानी फील्डर्स और अंपायर से कुछ ऐसी गलतियां हुईं, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

भारतीय ओपनर्स पर दिखा दबाव

मैच की शुरुआत में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने बेहद सटीक और नपी-तुली लाइन पर बॉलिंग की। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। इस शानदार दबाव का नतीजा यह हुआ कि शुरुआती 12 ओवरों में ही अफगानिस्तान के पास विकेट चटकाने के तीन बड़े मौके आए। हालांकि, किस्मत ने भारत का साथ दिया और मेहमान टीम अपनी ही गलतियों की वजह से इन मौकों को भुनाने में नाकाम रही। छठे ओवर में जायसवाल के बल्ले का किनारा लेकर गेंद गली के फील्डर के पास से निकल गई, लेकिन वहां कैच नहीं पकड़ा जा सका।

कैसे छूटा केएल राहुल का बड़ा विकेट?

पारी के 11वें ओवर में मैदान पर एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला। ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने विकेट के लिए जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि अफगानी कप्तान ने इस पर रिव्यू (DRS) भी नहीं लिया। बाद में जब टीवी रिप्ले देखा गया, तो साफ था कि गेंद बल्ले को छूकर गई थी। इस समय राहुल सिर्फ 16 रन पर खेल रहे थे।

टीम इंडिया को लगा पहला झटका

भले ही केएल राहुल को जीवनदान मिल गया हो, लेकिन दूसरी छोर पर टिके यशस्वी जायसवाल ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। अगले ही ओवर में यानी 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सलीम ने अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। जायसवाल लेग स्टंप की एक गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में विकेटकीपर अफसर जजाई को कैच दे बैठे। इस बार अंपायर ने उंगली उठाने में कोई देरी नहीं की और जायसवाल 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के समय भारत का स्कोर 41 रन था, लेकिन इसके बाद संभलकर खेलते हुए टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक 1 विकेट पर 96 रन बना लिए।

यह भी पढ़ें: Lucknow Weather: लखनऊ में आज 40 डिग्री पहुंचेगा पारा, चलेंगी गर्म हवाएं; जानें आपके शहर में कब आएगा मानसून।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This