Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने दी हीटवेव से बचने की सलाह, आम उत्पादकों से लेकर देश के एथलीटों की तारीफ में कही ये बातें

Mann Ki Baat

Share This Article

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को Mann Ki Baat रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भीषण गर्मी (हीटवेव) से बचाव, जल संरक्षण, खेल जगत की उपलब्धियों, देश के किसानों और भारत के पसंदीदा फल ‘आम’ सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने नागरिकों से समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और स्थानीय स्तर पर हो रहे अच्छे प्रयासों की सराहना करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज Mann Ki Baat (134th) में इन विषयो पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विशेष सन्देश दिया

“समाज के लिए अच्छा काम करने वालों को पहचानें”

प्रधानमंत्री ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों की सराहना करते हुए कहा:

“जो लोग समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें पहचानें, उनकी सराहना करें, उनसे सीखें और यदि संभव हो तो खुद भी किसी अच्छे काम का हिस्सा बनें।” उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा की कहानियाँ दूसरों को समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं।

आम उत्पादक किसानों की तारीफ

गर्मियों के मौसम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने भारत के अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाले आम की किस्मों और किसानों की मेहनत की सराहना की:

“गर्मियों के आते ही हर घर में एक और चर्चा शुरू हो जाती है – वह है आम की… महाराष्ट्र और कोंकण के पास हापुस (अल्फांसो) है, गुजरात का केसर आमरस की आत्मा है। यूपी के पास दशहरी है और मेरी काशी के पास लंगड़ा है… आम का सफर अब गांवों से वैश्विक बाजार (Global Market) तक पहुंच रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं आम की खेती से जुड़े अपने किसान भाइयों की सराहना करना चाहता हूं। देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए आप कोई साधारण किसान नहीं, बल्कि बेहद खास हैं।”

भीषण गर्मी (Heatwave) को लेकर सतर्क रहने की अपील

देश के कई हिस्सों में पड़ रही अत्यधिक गर्मी पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा:

“वर्तमान में देश के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं… इस मौसम में अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी है – पानी पीते रहें, धूप में बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा जारी गाइडलाइंस को बिल्कुल न भूलें।”

यह भी पढ़े: PM Surya Ghar Yojana की बड़ी कामयाबी: 40 लाख घरों की छत पर चमका सोलर, बिजली बिल से मिली मुक्ति

पारंपरिक ड्रिंक्स में दिखता है ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’

पीएम मोदी ने देश के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक समर ड्रिंक्स का जिक्र करते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बताया:

“उत्तर भारत में आपको ‘आम पन्ना’ मिलेगा… पंजाब और हरियाणा में बड़े गिलासों में ‘लस्सी’ मिलती है, राजस्थान और गुजरात में ‘मट्ठा’ (छाछ) हर भोजन का हिस्सा बन जाता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में ‘सत्तू का शरबत’ बेजोड़ है, जो पेट भी भरता है और ऊर्जा भी देता है। कोंकण और गोवा में ‘कोकम शरबत’ और ‘सोल कढ़ी’ पी जाती है। दक्षिण भारत में आपको ‘पानकम’, ‘नीरु मोर’ और ‘संबरम’ मिलेगा और ओडिशा में ‘बेला पन्ना’…” उन्होंने कहा कि ये ड्रिंक्स ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाते हैं।

जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना

नदियों, तालाबों और कुओं को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए पीएम ने कहा कि बचपन की यादों से जुड़े जल स्रोतों को बचाना एक विशेष प्रकार का आनंद और संतोष देता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक नेतृत्व में हो रहे संरक्षण प्रयासों से जल संसाधनों को बचाने में मदद मिल रही है।

Mann Ki Baat: देश के उभरते एथलीटों को बधाई

प्रधानमंत्री ने हाल ही में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले भारत के युवा खिलाड़ियों को बधाई दी:

“कुछ दिन पहले झारखंड के रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पिटिशन का आयोजन हुआ था। इस दौरान 4 अलग-अलग इवेंट्स में 4 नेशनल रिकॉर्ड टूटे। गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टी.के., तेजस्विन शंकर, देव मीना और कुलदीप कुमार ने अलग-अलग कैटेगरी में नए रिकॉर्ड बनाए। मैं उन्हें पूरे दिल से बधाई देता हूं।” उन्होंने 100 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन के लिए स्प्रिंटर्स गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर की भी तारीफ की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This