Charbagh Railway Station accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ के सबसे व्यस्त स्टेशनों में शुमार चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर बना एक भारी-भरकम शेड अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। यह घटना ठीक उस समय हुई जब एक ट्रेन वहां पहुंचने वाली थी। गनीमत रही कि ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आइए जानते हैं कि पूरी घटना क्या है और इसके पीछे क्या वजह रही।

सुबह-सुबह स्टेशन पर मचा हड़कंप
यह वाकया शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे का है। कोलकाता से देहरादून जाने वाली हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (13037) प्लेटफार्म नंबर पांच पर आने ही वाली थी। यात्री पटरी की तरफ नजरें टिकाए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सुबह करीब 8:15 बजे प्लेटफार्म पर लगे शेड का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। शेड का अगला हिस्सा सीधे रेलवे ट्रैक की तरफ जाकर गिर गया।
अचानक हुए इस हादसे से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। शेड की चपेट में आने से वहां ड्यूटी पर तैनात टीटीई भूपेंद्र सिंह और दो यात्री (अभिषेक और साहिल) नीचे दब गए। वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत तत्परता दिखाई और मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां टीटीई के पैर और यात्रियों के हाथ-कंधे पर चोट आने की बात सामने आई है।

आउटर पर रोकी गई ट्रेन
इस घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। प्लेटफार्म की तरफ बढ़ रही कुंभ एक्सप्रेस, न्यूज़ मिलते ही उसे तुरंत आउटर पर ही रोक दिया गया। अगर ट्रेन प्लेटफार्म के अंदर आ चुकी होती, तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। ट्रैक साफ होने और स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस पूरे घटनाक्रम की वजह से ट्रेन करीब पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन से छूट सकी, जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: UP के Hamirpur में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, 6 मजदूरों की मौत

लोगों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बहुत कम थी। इस बीच, अचानक टिन शेड का करीब 60-70 फीट लंबा हिस्सा टूटकर नीचे लटक गया। इसमें टीटीई भूपेंद्र, यात्री अभिषेक और साहिल दब गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी थी, जिसे हादसे वाली जगह से पहले ही रोक दिया गया। रेलवे पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। तीन लोग यात्री टिन शेड में फंसे हुए थे। RPF के जवानों ने टिन शेड उठाकर उन्हें बाहर निकाला। फिलहाल हादसे की प्रमुख वजह टिन शेड गिरने की सामने आ रही है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार एजेंसी और संबंधित रेलवे स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







