PM Modi Australia visit: भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण देशों की यात्रा पर जाने वाले हैं, जिसमें Australia का नाम भी शामिल हो चुका है। खुद ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने इस बात की पुष्टि की है। इसके साथ ही पीएम मोदी को अमेरिका से भी बुलावा आया है और वह जल्द ही फ्रांस के दौरे पर भी जाने वाले हैं। वैश्विक मंच पर भारत की इस सक्रियता से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इस बड़े कूटनीतिक घटनाक्रम को लेकर भारत में Australia के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भारत और Australia की दोस्ती पर खुलकर बात कर रहे हैं। फिलिप ग्रीन ने लिखा कि जब देश के प्रधानमंत्री उस राष्ट्र (भारत) के बारे में इतनी गर्मजोशी से बात करते हैं जहाँ आप सेवा दे रहे हैं, तो काम का महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि Australia प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार और उत्सुक है।
दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ECTA) की वजह से व्यावसायिक रिश्तों में काफी प्रगति देखी गई है। व्यापार के अलावा दोनों देश शिक्षा, संस्कृति और क्रिकेट के मैदान पर भी एक-दूसरे के बेहद करीब आए हैं।
When your Prime Minister @AlboMP
speaks with so much conviction & passion about India – the country where you serve as the High Commissioner – it makes your job infinitely more meaningful.We look forward to welcoming you to Australia, Prime Minister @narendramodi ji. 🇦🇺🤝🇮🇳 pic.twitter.com/FVhoemiosE
— Philip Green OAM (@AusHCIndia) May 28, 2026
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
एकेडमी और बिजनेस लीडर्स को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने स्वीकार किया कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में से एक बन चुका है। उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आता है और भारत की यह आर्थिक रफ्तार Australia के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है। अल्बनीज ने भारत में मिले अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए कहा कि वहां के लोगों का अपनापन सचमुच दिल छू लेने वाला है।
उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में रह रहा भारतीय समुदाय देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रवासी समूह है। लगभग दस लाख से ज्यादा भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और समाज को बेहतर करने में अपना योगदान दे रहे हैं। पीएम मोदी की इस आगामी यात्रा को लेकर वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
Happy to receive Senator Penny Wong, Minister for Foreign Affairs of Australia. We discussed the growing India-Australia Comprehensive Strategic Partnership in areas such as defence, trade, technology and ensuring supply chain resilience. India and Australia will continue to work… pic.twitter.com/YzNOwCx3YU
— Narendra Modi (@narendramodi) May 26, 2026
यह भी पढ़ें: BJP में महा-फेरबदल, दिल्ली समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह आगामी दौरा केवल Australia तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक नजरिए से उनकी फ्रांस और अमेरिका की यात्राएं भी बेहद अहम रहने वाली हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की यह रणनीतिक साझेदारी व्यापार, तकनीक और हिंद महासागर की सुरक्षा के लिहाज से दोनों देशों को एक नए मुकाम पर ले जाएगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच किन नए समझौतों पर मुहर लगती है।






