Vrindavan में टला बड़ा हादसा: यमुना में डूब रहे थे 2 युवक, देवदूत बनकर आए नाविकों ने यूं बचाई जान

Vrindavan

Share This Article

तीर्थ नगरी Vrindavan में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अक्सर घाटों पर हादसे की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार की सुबह भी हुआ, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। पवित्र नदी में स्नान करने के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं। लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता ने स्थिति को संभाल लिया।

Vrindavan

स्नान के दौरान गहरे पानी में उतरे श्रद्धालु

दरअसल, राजस्थान के बाड़मेर से एक परिवार वृंदावन घूमने आया था। मंदिरों के दर्शन करने से पहले परिवार के दो युवक, जगदीश और केशव, Vrindavan केसी घाट पर स्नान करने के लिए यमुना नदी में उतरे। नहाते समय दोनों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वे जिंदगी और मौत के बीच झूलने लगे। उन्हें डूबता देख किनारे खड़े परिजनों ने घबराकर मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

Vrindavan

देवदूत बनकर आए स्थानीय मल्लाह

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद नाविकों ने बचाई जान और अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में कूद गए। नाविक जीतू निषाद, छोटे निषाद ने तुरंत तत्परता दिखाई और गहरे पानी से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नदी से बाहर आने के बाद जब दोनों को होश आया, तो पीड़ितों और उनके पूरे परिवार ने नाविकों को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और इन मददगार नाविकों को जरूरी सुविधाएं देने की मांग की है।

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने नाविकों की सूझबूझ और बहादुरी की जमकर सराहना की। स्थानीय नाविकों ने बताया कि पहले भी कई श्रद्धालुओं की जान बचाई जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: UP जेलों में बड़ा बदलाव: अब अपराधियों को सुधारने के लिए योगी सरकार का ‘Open Jail’ और ‘ओवीओपी’ प्लान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This