UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में 45,000 होमगार्ड पदों के लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) लिंक सक्रिय कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन से पहले ओटीआर करना अनिवार्य है। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और परीक्षा का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
UP Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में 45,000 होमगार्ड्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) लिंक सक्रिय कर दिया है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए ओटीआर अनिवार्य है, बिना इसके आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना ओटीआर पूरा कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन और परीक्षा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
कौन कराएगा OTR?
यूपी में सभी पुलिस भर्तियों के लिए अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली लागू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने पहले से ही OTR पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन जो अभ्यर्थी पहली बार आवेदन कर रहे हैं, उनके लिए OTR कराना अनिवार्य है। बोर्ड की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। OTR के माध्यम से उम्मीदवारों को बार-बार अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी, जिससे आवेदन प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक बन जाएगी।
भर्ती नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी:
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की वेबसाइट पर होमगार्ड भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। इस अधिसूचना में विभिन्न वर्गों के लिए रिक्तियों की संख्या स्पष्ट रूप से बताई जाएगी। उम्मीदवार केवल अपने स्थायी जिले के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों को पहले किसी नगर निकाय की सेवा से बर्खास्त किया गया है या जिनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है, वे आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे। इसके अलावा, चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) को उत्तीर्ण करना भी अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें : UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, आंगनवाड़ी भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी
OTR कैसे करें:
-
ओटीआर के लिए अभ्यर्थियों को एक सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी, जिन्हें बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
-
रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से किसी एक पहचान पत्र की जरूरत होगी।
-
उम्मीदवारों को अपनी 10वीं कक्षा की मार्कशीट के आधार पर सभी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।
-
10वीं की जानकारी डिजीलॉकर से ऑटोमेटिक प्राप्त की जा सकती है या उम्मीदवार इसे मैन्युअली भी दर्ज कर सकते हैं।
भर्ती का विस्तृत शेड्यूल और आवेदन की तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते OTR प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी न आए।


