Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी की मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, तैयारी तेज

Rani Laxmibai Scooty Yojana

Share This Article

Rani Laxmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश की छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा पा रही होनहार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक (ईवी) स्कूटी दी जाएगी, ताकि उन्हें कॉलेज आने-जाने में कोई परेशानी न हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने हाल ही में इस योजना का पूरा खाका पेश किया गया है।

400 करोड़ का बजट और किसे मिलेगा लाभ

सरकार ने इस खास स्कीम के लिए 400 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट तय किया है। योजना के तहत ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) करने वाली छात्राओं को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, यह लाभ किन नियमों और किस मेरिट के आधार पर मिलेगा, इसकी सटीक नियमावली अभी बनाई जा रही है।

सीएम योगी ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस प्रस्तुतिकरण को देखने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और आसान बनाया जाए। अधिकारियों को मिले सुझावों के आधार पर योजना का अंतिम ड्राफ्ट तैयार करने को कहा गया है, जिससे जल्द ही बेटियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो सके।

सरकार की यह पहल न केवल छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि उनके सफर को भी आसान बनाएगी। जल्द ही पात्रता के नियम तय होते ही इसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: भारत की परमाणु हमले की पॉलिसी: रक्षा मंत्री Rajnath Singh का दक्षिण कोरिया में बड़ा बयान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This