LEADS 2025: ‘अचीवर’ से ‘एग्जम्पलर’ बना उत्तर प्रदेश, जानें कैसे बदल गई UP की कनेक्टिविटी और सप्लाई चेन

LEADS 2025

Share This Article

LEADS 2025: उत्तर प्रदेश ने बुनियादी ढांचे और विकास की दिशा में एक और लंबी छलांग लगाई है। देश के चारों ओर से जमीन से घिरे (Landlocked) राज्यों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश ने LEADS 2025 रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित “Exemplar” (अनुकरणीय) का दर्जा हासिल किया है। पिछले तीन वर्षों (2022 से 2024) तक ‘अचीवर’ श्रेणी में रहने के बाद, यूपी अब देश के सबसे शीर्ष राज्यों की सूची में शामिल हो गया है।

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘LEADS 2025’ रिपोर्ट जारी की।

  • सम्मान: उत्तर प्रदेश की ओर से यह सम्मान इन्वेस्ट यूपी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ACEO) शशांक चौधरी ने ग्रहण किया।

  • महत्व: यह रैंकिंग राज्यों में लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे, सेवाओं और नियामक दक्षता के आधार पर दी जाती है।

यह भी पढ़े: NDRF President’s Colour: अमित शाह ने NDRF को ‘जीरो कैजुअल्टी’ का दिया मंत्र

योगी सरकार की नीतियों का दिखा असर

इन्वेस्ट यूपी के एजीईओ ने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच को दिया। प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ बनाने की दिशा में लॉजिस्टिक्स को मुख्य स्तंभ माना गया है।

  • लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2022: उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2022 ने राज्य के इकोसिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • पीएम गति शक्ति: राज्य ने पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अनुरूप सिटी लॉजिस्टिक्स मास्टरप्लान विकसित किए हैं, जिससे परिवहन लागत कम हुई है और सप्लाई चेन की दक्षता बढ़ी है।

एक्सप्रेस-वे और हवाई अड्डों का जाल

उत्तर प्रदेश अब लॉजिस्टिक्स पावरहाउस बनने की राह पर है। राज्य सरकार एक्सप्रेस-वे, फ्रेट कॉरिडोर और नए बन रहे हवाई अड्डों के पास रणनीतिक हब विकसित कर रही है। निजी निवेश और पीपीपी (PPP) मॉडल के माध्यम से लॉजिस्टिक्स पार्क, कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण गोदामों का विस्तार किया जा रहा है। इसका सीधा फायदा उद्योगों को मिल रहा है और प्रदेश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिल रहा है।

क्या है LEADS 2025 रैंकिंग?

लॉजिस्टिक्स ईज अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (LEADS) की शुरुआत 2018 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा की गई थी। यह एक नेशनल बेंचमार्किंग फ्रेमवर्क है जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन का आकलन करता है। यूपी का ‘एग्जम्पलर’ श्रेणी में आना यह दर्शाता है कि यहां माल की आवाजाही और व्यापार करने की प्रक्रिया अब बेहद सरल और आधुनिक हो गई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This