बोर्ड परीक्षा परिणाम पर सीएम योगी की छात्रों के नाम प्रेरणादायक चिट्ठी

Share This Article

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों के नाम एक भावनात्मक और प्रेरणादायक चिट्ठी लिखकर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी, वहीं असफल छात्रों का भी हौसला बढ़ाया। सीएम योगी ने अपनी चिट्ठी में कहा कि इस वर्ष का परीक्षाफल अत्यंत उत्साहजनक रहा है। कई छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और परिश्रम से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

असफल छात्रों को दिया प्रेरणा का संदेश

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उन छात्रों के लिए संदेश लिखा जो इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं ला सके। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता और असफलता दोनों ही स्वाभाविक हैं। सफलता हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, जबकि असफलता हमें और मजबूत बनाती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि निराश होने की बजाय “चरैवेति-चरैवेति” के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सीएम योगी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि कोई भी परिणाम जीवन का अंत नहीं होता, बल्कि यह एक नए आरंभ का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि जैसे सोना तपकर कुंदन बनता है, वैसे ही मेहनत और प्रयास से ही सफलता मिलती है। उन्होंने थॉमस अल्वा एडिसन और गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जैसे महान व्यक्तित्वों का उदाहरण देते हुए बताया कि असफलता के बाद भी निरंतर प्रयास से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

अभिभावकों से भी की विशेष अपील

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के परिणाम से निराश न हों। उन्होंने कहा कि बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उनकी रुचि को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में करियर के अनेक क्षेत्र उपलब्ध हैं और बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा देना माता-पिता की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़े: इकाना में फिर टूटा लखनऊ का सपना: सुपर ओवर में हारी, प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This