Delhi Airport: कल रात दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी की सांसें रोक दीं। दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट LX147 के साथ टेकऑफ के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। अच्छी खबर यह है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और क्रू की मुस्तैदी की वजह से सभी 245 लोग सुरक्षित हैं।
कैसे शुरू हुई समस्या?
रात के करीब 1 बज रहे थे, जब स्विस एयर का विमान रनवे पर रफ्तार भर रहा था। चश्मदीदों की मानें तो जैसे ही विमान ने उड़ान भरने की कोशिश की, उसके बाएं इंजन से धुआं निकलने लगा। इतना ही नहीं, दाईं तरफ लैंडिंग गियर के पास आग की लपटें भी देखी गईं। इंजन फेल होने की खबर मिलते ही पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया।
![]()
Delhi Airport पर इमरजेंसी घोषित
एयरपोर्ट पर तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई। दमकल की गाड़ियां और सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंच गईं। यात्रियों को बचाने के लिए इमरजेंसी स्लाइड्स (फिसलने वाली सीढ़ियां) का इस्तेमाल किया गया। इस अफरा-तफरी में 232 यात्रियों और 13 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया, हालांकि इस प्रक्रिया में 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना की वजह से रनवे 28 को काफी देर तक बंद रखना पड़ा, जिससे दूसरी उड़ानों में भी देरी हुई।
Passenger Advisory issued at 09:30 hrs.
For Live flight status: https://t.co/1CVJNL6Ry1#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/YCjt6yShie
— Delhi Airport (@DelhiAirport) April 26, 2026
सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल
यह पहली बार नहीं है जब Delhi Airport पर इस तरह की स्थिति बनी हो। पिछले कुछ समय में Delhi Airport से जुड़े हलिया हादसे चर्चा का विषय रहे हैं। हाल ही में अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के पंख आपस में टकराने की खबर भी आई थी।
![]()
Airport पर मौजूद फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और आग को फैलने से रोक लिया। समय रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इंजन फेल होने की असली वजह क्या थी।
यह भी पढ़ें: CM योगी की तर्ज पर अब Agra से भारत-न्यूजीलैंड व्यापारिक रिश्तों की नई शुरुआत







