Delhi Airport में स्विस एयर फ्लाइट का टेकऑफ रोका गया, बड़ा हादसा टला

Delhi Airport

Share This Article

Delhi Airport: कल रात दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी की सांसें रोक दीं। दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट  LX147 के साथ टेकऑफ के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। अच्छी खबर यह है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और क्रू की मुस्तैदी की वजह से सभी 245 लोग सुरक्षित हैं।

कैसे शुरू हुई समस्या?

रात के करीब 1 बज रहे थे, जब स्विस एयर का विमान रनवे पर रफ्तार भर रहा था। चश्मदीदों की मानें तो जैसे ही विमान ने उड़ान भरने की कोशिश की, उसके बाएं इंजन से धुआं निकलने लगा। इतना ही नहीं, दाईं तरफ लैंडिंग गियर के पास आग की लपटें भी देखी गईं। इंजन फेल होने की खबर मिलते ही पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया।

Delhi Airport

Delhi Airport पर इमरजेंसी घोषित

एयरपोर्ट पर तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई। दमकल की गाड़ियां और सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंच गईं। यात्रियों को बचाने के लिए इमरजेंसी स्लाइड्स (फिसलने वाली सीढ़ियां) का इस्तेमाल किया गया। इस अफरा-तफरी में 232 यात्रियों और 13 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया, हालांकि इस प्रक्रिया में 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना की वजह से रनवे 28 को काफी देर तक बंद रखना पड़ा, जिससे दूसरी उड़ानों में भी देरी हुई।

सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल

यह पहली बार नहीं है जब Delhi Airport पर इस तरह की स्थिति बनी हो। पिछले कुछ समय में Delhi Airport से जुड़े हलिया हादसे चर्चा का विषय रहे हैं। हाल ही में अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के पंख आपस में टकराने की खबर भी आई थी।

Delhi Airport

Airport पर मौजूद फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और आग को फैलने से रोक लिया। समय रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इंजन फेल होने की असली वजह क्या थी।

यह भी पढ़ें: CM योगी की तर्ज पर अब Agra से भारत-न्यूजीलैंड व्यापारिक रिश्तों की नई शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This