गांव से शहर का सफर होगा आसान, “Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana” के तहत दौड़ेंगी निजी बसें

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

Share This Article

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक बड़ी पहल की है। आगरा जिले में Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के तहत अब निजी बस संचालकों को रूट आवंटित कर दिए गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों को सीधे ब्लॉक, तहसील और मुख्य शहर से जोड़ना है, ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

नौ रूटों पर शुरू होगी सेवा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने नौ निजी बस संचालकों के आवेदनों को मंजूरी दे दी है। इन बसों को 28 अप्रैल तक निर्धारित रूटों पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के तहत आवंटित इन रूटों में फतेहाबाद, पिनाहट, बाह, खेरागढ़ और सैंया जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। नियम के मुताबिक, हर बस को अपने रूट पर दिन भर में कम से कम दो फेरे लगाने अनिवार्य होंगे।

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana

बस संचालकों को विशेष छूट

इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें निजी बस संचालकों को प्रोत्साहित किया गया है। Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के तहत अनुबंधित बसों को परमिट फीस में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही, निर्धारित सीमा तक किराया वसूलने के बाद होने वाली पूरी कमाई वाहन मालिक की होगी। इससे न केवल यात्रियों को सस्ती और सुलभ सेवा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

आवंटित नौ रूट –

  1. रजौरा-शिवलालगुर्जा-राटौली-स्याहीपुरा-फतेहाबाद-आगरा
  2. गोहरा-खेरा राठौर-अभयपुरा-पिनाहट-आगरा
  3. सियाइच-बलीजर-बटेश्वर-बिजकौली-फरैरा-भदरौली-फतेहाबाद-आगरा
  4. मलियाखेड़ा-खिलावली-चित्राहाट-बाह-आगरा
  5. फतेहपुर सीकरी-उंदेरा-बादनपुर-बानपुर-कागारौल-अकोला-आगरा
  6. मेवली-सरेंधी-नगला दूल्हेखां-रसूलपुर-खेरागढ़-सैंया-आगरा
  7. खेरिया-वृथला-लादूखेड़ा-सैंया-तेहरा-सिकंदरपुर-ककुआ-आगरा
  8. गढ़ी दर्याव-धिमिश्री-शमशबाद-बड़ा गांव-बाकलपुर-हिरनेर-दिगनेर-श्यामों-बरौली
  9. लडुआपुरा-अरनौटा-खंडेर-फतेहाबाद-पीपल चौकी-डाैकी-आगरा

Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana आगरा के 15 ब्लॉकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। डग्गामार वाहनों के जोखिम भरे सफर से हटकर अब ग्रामीण सुरक्षित और सरकारी नियमों के तहत चलने वाली बसों में सफर कर सकेंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को एक नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Economic Corridor का हुआ उद्घाटन: अब घंटों का सफर मिनटों में, PM मोदी ने दी बड़ी सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This