कल गुजरात के दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल जयंती के समापन समारोह में होंगे शामिल

Share This Article

भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 6 दिसंबर 2025 को गुजरात के दौरे पर जाएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद उपराष्ट्रपति का यह पहला गुजरात दौरा होगा। उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन विभिन्न औपचारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और राज्य नेतृत्व के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात भी करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति एकता नगर स्थित प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी  पहुंचेंगे, जहां वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यह समारोह देश के लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान और उनकी राष्ट्रनिर्माण की भूमिका को स्मरण करते हुए आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े – RBI ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This