Putin Pays Tribute to Mahatma Gandhi: राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पहुंचे, बापू को दी श्रद्धांजलि

Putin

Share This Article

रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin को शुक्रवार को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद वह राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुतिन सीधे हैदराबाद हाउस गए, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता शुरू की। 

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी पुतिन के साथ राजघाट गए। यहां, पुतिन ने विजिटर बुक पर हस्ताक्षर किए। शाम को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज आयोजित करेंगी।

Putin

यह भी पढ़ें : Putin India Visit: Rashtrapati Bhavan में व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत

इससे पहले पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पुतिन ने दोनों नेताओं से हाथ मिलाया, उसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद, रूस और भारत के राष्ट्रगान के साथ गार्ड निरीक्षण हुआ, रूसी राष्ट्रपति ने सिर हिलाकर सम्मान को स्वीकार किया।। इस तरह, पुतिन का दौरा औपचारिक रूप से आरंभ हुआ। गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने के बाद पुतिन ने वहां मौजूद रूसी डेलिगेशन में आए अधिकारियों से राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी की मुलाकात कराई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This