Varanasi के रामनगर के युवा उद्यमी आकाश सिंह ने MBA की पढ़ाई के बाद मछली कारोबार में नई मिसाल कायम की है। 2022 में शुरू हुए उनके कारोबार से आज करीब 250 किसान जुड़े हैं। आकाश किसानों से सीधे मछली खरीदकर होटल, रेस्टोरेंट और फुटकर ग्राहकों तक सप्लाई करते हैं।
1 Kg. से लेकर एक हजार किलो तक की मांग पूरी करने वाले आकाश मछलियों की गुणवत्ता और हाइजीन का खास ध्यान रखते हैं। कारोबार में करीब 6 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले आकाश को प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत 75 लाख रुपये की सब्सिडी मिली। आधुनिक वेयरहाउस में फ्रोजन मछली और केकड़ों की भी व्यवस्था है। कारोबार से करीब 85 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है।

यह भी पढ़ें: UP Sewa Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’







