Tiger Shroff firing case: राजस्थान के कोटा से पकड़े गए 3 संदिग्ध शूटर, जानिए कौन हैं आरोपी

Tiger Shroff firing case

Share This Article

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना को लेकर एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी एजीटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन तीनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और इनमें से दो लोगों के रविवार को अभिनेता की कार पर गोली चलाने वालों में शामिल होने की पूरी आशंका है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद मामले की जांच में तेजी आ गई है।

कोटा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सफर करते हुए दबोचे गए आरोपी

जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के कथित तौर पर शामिल ये तीनों संदिग्ध शूटर ट्रेन की जनरल बोगी में बैठकर यात्रा कर रहे थे। इन्हें पुणे-जयपुर एक्सप्रेस यानी गाड़ी संख्या 12939 से हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में गोली चलाने वाले रेहान और एक अन्य नाबालिग शामिल हैं, जो हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, तीसरा आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन है, जो मुंबई में रैपिडो ड्राइवर के रूप में काम करता है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये सभी आरोपी पिछले करीब 20 दिनों से मुंबई में ही रह रहे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद राजस्थान की तरफ भाग रहे थे।

Mumbai के Juhu इलाके में हुई थी फायरिंग की घटना

आपको बता दें कि रविवार शाम को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें अभिनेता बाल-बाल बच गए थे। इस खतरनाक हमले में टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अपनी 15 विशेष टीमें लगाई थीं, जिसके बाद राजस्थान पुलिस और AGTF (Anti-Gangster Task Force) के संयुक्त अभियान में इन्हें दबोचने में सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस हमले के पीछे की असली वजह और बाकी साजिश का खुलासा हो सके।

यह भी पढ़ें: Tiger Shroff: Car से निकलते ही टाइगर पर गोलियों की बौछार, देर रात एक्टर के घर पहुंचे डिप्टी CM Eknath Shinde

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted