लखनऊ में शुरू हुआ तीन दिवसीय India Food Expo, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया उद्घाटन

Share This Article

India Food Expo राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे के पास स्थित रेगलिया ग्रीन में शुक्रवार से तीन दिवसीय ‘इंडिया फूड एक्सपो’ की भव्य शुरुआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस एक्सपो का आधिकारिक उद्घाटन किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में यूपी के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ देश के कई अन्य राज्यों के खाद्य उत्पाद, लेटेस्ट फूड प्रोसेसिंग तकनीक और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन हैं या फूड इंडस्ट्री में कुछ नया करना चाहते हैं, तो यह एक्सपो आपके लिए ही है।

55 जिलों के स्वाद का ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन’

यह इंडिया फूड एक्सपो का 11वां संस्करण है, जिसमें उत्तर प्रदेश के लगभग 55 जिलों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुजीन’ पहल के तहत हर जिले के खास पारंपरिक व्यंजन और वहां तैयार होने वाले उत्पादों को एक ही छत के नीचे लाया गया है। यूपी ही नहीं, बल्कि गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे राज्यों से आए स्टॉल्स भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां आने वाले लोगों को एक ही जगह पर पूरे देश के मशहूर और लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिल रहा है।

फूड प्रोसेसिंग और आधुनिक पैकेजिंग पर जोर

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के अध्यक्ष दिनेश गोयल के अनुसार, आजकल लोगों की जीवनशैली और खाने की आदतों में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग रसोई में घंटों बिताने के बजाय ‘रेडी-टू-कुक’ और ‘रेडी-टू-ईट’ प्रोडक्ट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में फूड प्रोसेसिंग उद्योग का रोल बहुत अहम हो गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल खाना बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि फूड सेफ्टी, बेहतर क्वालिटी, आधुनिक तकनीक और आकर्षक पैकेजिंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो गया है।

किसानों और कारोबारियों को मिलेगा बड़ा मंच

इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता सुधारना, भारतीय फूड्स के निर्यात को बढ़ावा देना और कारोबारियों को नया बाजार देना है। इस आयोजन में यूपी हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट, इन्वेस्ट यूपी, CFTRI, APEDA, NABARD और SBI जैसे बड़े संस्थान सहयोग कर रहे हैं। फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन्स (FPO) के जरिए ग्रामीण इलाकों के किसानों और छोटे समूहों को भी अपने प्रोडक्ट्स को बड़े स्तर पर प्रमोट करने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही फ्रैंचाइज इंडिया के सहयोग से बिजनेस को बड़ा बनाने और मल्टीपल आउटलेट्स खोलने पर सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: मथुरा में बेसिक शिक्षा मंत्री Sandeep Singh ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This