सिमडेगा में मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा रेल हादसा; कई ट्रेनें रद्द और रूट बदले गए

सिमडेगा में पटरी से उतरी मालगाड़ी के डिब्बे – हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे टीम और पुलिस जांच में जुटी।

Share This Article

सिमडेगा (झारखंड):
झारखंड के सिमडेगा जिले में शनिवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ, जहां राउरकेला से रांची जा रही मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा कनावारा रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जिससे रांची–राउरकेला रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार, हादसा बांनो प्रखंड के कनावारा स्टेशन के आगे पोल संख्या 524/35 और 524/33 के बीच हुआ। हादसे में 3 से 4 बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के बाद रेल सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि रेल यातायात पर इसका व्यापक असर पड़ा है। कई ट्रेनों का संचालन रद्द, रद्द किया गया या वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा रहा है।

रद्द की गई ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजर (29 अक्टूबर 2025) रद्द रहेगी।

जिन ट्रेनों का रूट बदला गया

  • 18175 हटिया–झारसुगुड़ा मेमू अब राउरकेला स्टेशन से चलेगी।

  • 18451 हटिया–पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस भी अब राउरकेला से रवाना होगी।

  • 15027 सम्बलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस: नया मार्ग – राउरकेला–सीनी–चांडिल–गुंडा बिहार–मूरी।

  • 18523 विशाखपट्टणम–बनारस एक्सप्रेस: नया मार्ग – राउरकेला–चक्रधरपुर–कांड्रा–चांडिल–मूरी।

  • 12836 सर एम. विश्वेश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल–हटिया एक्सप्रेस: नया मार्ग – राउरकेला–चक्रधरपुर–पुरुलिया–कोटशिला–मूरी।

  • 06056 बरौनी–पोतनूर स्पेशल: नया मार्ग – मूरी–गुंडा बिहार–चांडिल–राउरकेला।

  • 13351 धनबाद–अल्लापुझा एक्सप्रेस: नया मार्ग – मूरी–गुंडा बिहार–चांडिल–राउरकेला।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पटरियों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही आवागमन बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच रेलवे की तकनीकी टीम कर रही है।
Trending HashTags: #SimdegaTrainAccident #JharkhandNews #IndianRailways #TrainDerailment #RourkelaRanchiRoute

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This