Samarth Shikshak Sashakt Bharat: आगरा में ‘समर्थ शिक्षक-सशक्त भारत’ सम्मेलन का आयोजन | Governor Anandiben Patel

Samarth Shikshak Sashakt Bharat

Share This Article

Agra के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में ‘समर्थ शिक्षक-सशक्त भारत’ (Samarth Shikshak Sashakt Bharat) थीम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और एनसीटीई के चेयरपर्सन प्रोफेसर पंकज अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

DBRAU National Conference Agra

इस सम्मेलन में उत्तर भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 250 से अधिक शिक्षक और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया।

राज्यपाल Anandiben Patel ने कहा

अपने संबोधन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के सच्चे व्यक्तित्व निर्माता हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों के सशक्तीकरण और व्यावसायिक दक्षता पर जोर दिया जा रहा है। वहीं योगेंद्र उपाध्याय ने इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए बेहद अहम बताया।

यह दो दिवसीय सम्मेलन NEP 2020 के तहत शिक्षकों के विकास और भारतीय शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक बेहतरीन पहल साबित होगा।

यह भी पढ़ें: Amroha: 14 हजार किसानों को FPO से फायदा, हल्दी-शहद की ब्रांडिंग से बढ़ेगी कमाई

यह भी पढ़ें: UP Agriculture News: 10 लाख किसानों को मुफ्त मिनीकिट, 12 लाख क्विंटल बीज पर सब्सिडी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This