रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर 88.70 प्रति डॉलर पर | आज का रुपया डॉलर रेट

Share This Article

मुंबई: भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मामूली सुधार दिखाते हुए अपने अब तक के निचले स्तर से ऊपर आया और छह पैसे की बढ़त के साथ 88.70 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इस मजबूती के पीछे अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी उम्मीदों का सहारा माना जा रहा है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि हालांकि विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये की तेजी को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 88.72 पर खुला और उसके बाद 88.70 प्रति डॉलर पर आ गया। यह स्तर पिछले कारोबारी दिन की तुलना में छह पैसे मजबूत रहा। गुरुवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 88.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर इंडेक्स 0.17% गिरकर 98.38 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 329.66 अंक फिसलकर 80,830.02 पर और निफ्टी 105.7 अंक गिरकर 24,785.15 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.22% की बढ़त के साथ 69.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बिकवाली की और शुद्ध रूप से 4,995.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This