ADMM-Plus 2026: रक्षा मंत्री Rajnath Singh की अमेरिका-जापान के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात, ASEAN बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

ADMM-Plus 2026

Share This Article

ADMM-Plus 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस के सेबू में 13वीं आसियान (ASEAN) रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और जापान के रक्षा मंत्री शिनजिरो कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन मुलाकातों में रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सेबू पहुंचने पर फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग के अवर सचिव मेजर जनरल फैबियन एम. पेड्रोगोसा (सेवानिवृत्त) ने राजनाथ सिंह का औपचारिक स्वागत किया।

इसके अलावा, होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के सदस्यों और फिलीपींस के नागरिकों ने भी उनका स्वागत किया। आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस में भारत सहित विभिन्न देशों के रक्षा मंत्री क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

ADMM-Plus 2026

आखिर क्या है ADMM-प्लस :

– ADMM आसियान का सर्वोच्च रक्षा परामर्श और सहयोग तंत्र
– ADMM-प्लस में आसियान के 10 सदस्य देशों के साथ 8 संवाद साझेदार शामिल
– भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं साझेदार
– सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करना है प्रमुख उद्देश्य
– भारत 1992 से आसियान का संवाद भागीदार
– पहली ADMM-प्लस बैठक 2010 में हनोई में हुई
– 2017 से हर साल आयोजित हो रही है बैठक
– 2026 में फिलीपींस कर रहा है ADMM-प्लस की अध्यक्षता
– 2024-2027 के लिए भारत और मलेशिया आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञ कार्य समूह के सह-अध्यक्ष
– भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का अहम हिस्सा है यह सहभागिता
– लक्ष्य—दक्षिण-पूर्व एशिया में शांति, स्थिरता और सामूहिक विकास को बढ़ावा देना

यह भी पढ़ें: Captain Smit Machhar UAE Award: यूएई ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को दिया बहादुरी का अवार्ड, बचाया था 174 यात्रियों का जीवन

यह भी पढ़ें: Sultanpur में मां दुर्गा की विदाई, 250 प्रतिमाओं के विसर्जन से भक्तिमय हुआ गोमती तट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This