प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) से video call के जरिए बातचीत की। इस दौरान PM Modi ने इजरायल (Israel) जा रही फ्लाइट में संभावित बड़े हादसे को टालने में भारतीय पायलट की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की। फिलहाल UAE में इलाज करा रहे कैप्टन स्मित से बात करते हुए PM Modi ने कहा कि उनकी इस हिम्मत ने न केवल सैकड़ों लोगों की जान बचाई, बल्कि भारतीय पायलटों की साख भी बचाई है।
कठिन समय में दिखाया साहस
प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के समय में लिया गया सही फैसला पूरे देश के मान को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि अगर कैप्टन मच्छार ने समय रहते स्थिति को न संभाला होता, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे। पीएम मोदी ने बातचीत में कहा, “आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हम हिंदुस्तानी जान लेने वाले नहीं, बल्कि जान बचाने वाले लोग हैं। स्वयं जीवन और मृत्यु से जूझते हुए भी आपने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। आपने 140 करोड़ देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है।”
संकट के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ
प्रधानमंत्री से अपनी बातचीत में कैप्टन स्मित ने उस डरावने पल को याद किया। उन्होंने बताया कि जब उन पर हमला हुआ और विमान संकट में था, तब भी वह लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। स्मित का कहना था कि भगवान की कृपा और शक्ति के कारण ही वह उस मुश्किल परिस्थिति से निकलने में सफल रहे और सभी यात्रियों की जान बच सकी।
क्या थी पूरी घटना?
यह घटना फ्लाईदुबई की उस उड़ान के दौरान हुई, जो दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही थी। विमान में करीब 174 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान को-पायलट ने अचानक कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने बहादुरी से उसका मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने आरोपी को काबू में किया। इसके बाद विमान की सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti पर PM Modi ने सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा, बापू को अर्पित की श्रद्धासुमन



