Gram Chaupal Aligarh: अलीगढ़ के धनीपुर ब्लॉक के ईशनपुर गांव में 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों के साथ- साथ ग्रामीण भी शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। सोशल ऑडिट निदेशक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक गांव के विकास को लेकर क्या लक्ष्य तय किए जा सकते हैं और ग्रामीण अपने गांव को किस रूप में देखना चाहते हैं, इस पर चर्चा की गई।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं और उनके लाभ के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि ग्राम चौपाल के माध्यम से सामने आए सुझावों और विचारों से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: PM Modi ने की Captain Smit Machchhar से बात, बोले- ‘140 करोड़ भारतीयों का मान बढ़ाया’


