Pm Modi : पीएम मोदी का आधी रात बड़ा ऐलान, पेपर लीक रोकने के लिए आएगा नया कानून; घोषणा के 40 मिनट बाद वांगचुक ने तोड़ा अनशन

Share This Article

Pm Modi:  नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच गुरुवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया। रात करीब 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर घोषणा की कि सरकार पेपर लीक पर पूरी तरह रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नया विधेयक लाने जा रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस विधेयक का मसौदा शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा, जहां चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की कोशिश रहेगी कि इस विधेयक को जल्द से जल्द संसद से पारित कराया जाए, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून में फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए मामलों का त्वरित निपटारा और दोषियों को कड़ी सजा देने का प्रावधान किया जाएगा। प्रधानमंत्री की इस घोषणा के महज 40 मिनट बाद एक और बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना 27 दिन पुराना अनशन समाप्त कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है। साथ ही देश में बढ़ते तनाव और संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।

ये भी पढ़ें : Lucknow में NCMC card लॉन्च: अब एक ही कार्ड से कर सकेंगे देशभर में यात्रा, जानिए कैसे मिलेगी 10% छूट!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This