PM Modi Canada visit: प्रधानमंत्री मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर रहेगा फोकस | India – Canada

PM Modi Canada visit

Share This Article

PM Modi Canada visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में प्रस्तावित विदेश दौरों से भारत की व्यापार कूटनीति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। पीएम मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर ठोस प्रगति की उम्मीद है। दोनों देशों ने व्यापार, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। वर्ष 2025 में भारत और कनाडा के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 30.4 अरब डॉलर रहा। इसे 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य है।

इसके बाद PM MODI के 14 और 15 दिसंबर को अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) में प्रस्तावित G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है। वहीं, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बेल्जियम और जर्मनी के दौरे की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें: Lal Krishna Advani की हालत स्थिर, सेहत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, डॉक्टरों से ली जानकारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted