प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर से भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर

Share This Article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 नवंबर को भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा भारत और भूटान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, रेलवे और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा होगी।

भूटान यात्रा का सबसे प्रमुख आकर्षण पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना है, प्रधानमंत्री श्री मोदी और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 1 हजार 20 मेगावाट की पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन करेंगे। जिसकी क्षमता 1,020 मेगावाट है। यह परियोजना भारत और भूटान के बीच ऊर्जा सहयोग की बड़ी उपलब्धि है। भारत ने इस परियोजना के निर्माण में तकनीकी और वित्तीय सहयोग प्रदान किया है। इसके जरिए न केवल भूटान की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा बल्कि भारत को स्वच्छ ऊर्जा का एक और विश्वसनीय स्रोत प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री मोदी भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। यह समारोह दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत और आपसी सम्मान का प्रतीक है। इसके अलावा, पीएम मोदी थिम्पू स्थित ताशीछोद्ज़ोंग में वैश्विक शांति प्रार्थना समारोह में भी भाग लेंगे और वहां पवित्र अवशेषों की पूजा-अर्चना करेंगे। यह कार्यक्रम भारत और भूटान के बीच आध्यात्मिकसांस्कृतिक जुड़ाव को और प्रगाढ़ करेगा।

भूटान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत-भूटान रेलवे कनेक्टिविटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। इनमें असम को दक्षिणी भूटान से जोड़ने वाली कोकराझार-गेलेफू लाइन और बंगाल को दक्षिण-पश्चिमी भूटान से जोड़ने वाली बानरहाट-समत्से लाइन शामिल हैं। इन परियोजनाओं से व्यापार, पर्यटन और सीमावर्ती संपर्क को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने और मजबूती प्रदान करने के तौर-तरीकों पर विचार करने तथा आपसी हितों के क्षेत्रीय और व्यापक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This