हल्की भूख में ट्राई करें पीनट-पनीर चाट रेसिपी: प्रोटीन से भरपूर हेल्दी और आसान स्नैक

पीनट-पनीर

Share This Article

पीनट-पनीर चाट प्रोटीन का खजाना है। मूंगफली में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं, और जब इसमें पनीर और ताजी सब्जियां मिल जाती हैं, तो यह एक सुपर-स्नैक बन जाता है। यह पचने में हल्की है और इसे खाने के बाद आपको रात के खाने तक भूख नहीं सताएगी। सबसे खास बात, इसे बनाने के लिए घंटों किचन में खड़े होने की जरूरत नहीं

पीनट-पनीर चाट बनाने के लिए सामग्री

बेस के लिए: 

  • मूंगफली: 1 कटोरी (भुनी हुई या उबली हुई, आपकी पसंद अनुसार)

  • प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)

  • टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)

  • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई, तीखेपन के लिए)

टॉपिंग के लिए:

  • पनीर: 10-12 छोटे चौकोर टुकड़े (कच्चा पनीर इस्तेमाल करें)

  • अनार के दाने: 2-3 बड़े चम्मच

  • बारीक सेव: 2 चम्मच

  • इमली की मीठी चटनी: पनीर के ऊपर डालने के लिए

  • हरा धनिया: सजावट के लिए

मसाले:

  • चाट मसाला: 1 चम्मच

  • काला नमक: स्वादानुसार

  • नींबू का रस: खटास के लिए

पीनट-पनीर चाट बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मूंगफली, कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें।

  2. इसमें थोड़ा चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। यही आपका चाट बेस तैयार है।

  3. मिश्रण को एक सुंदर सर्विंग बाउल में निकालें।

  4. इसके ऊपर पनीर के टुकड़े सजाएं। ध्यान रखें, पनीर को मिक्स न करें, बल्कि ऊपर से सजाएं।

  5. अब पनीर के बीच-बीच में अनार के दाने छिड़क दें। लाल अनार और सफेद पनीर का कॉम्बिनेशन बहुत सुंदर लगेगा।

  6. इमली की मीठी चटनी को चम्मच से पनीर के ऊपर हल्का-हल्का डालें। इससे पनीर फीका नहीं लगेगा और देखने में भी बढ़िया लगेगा।

  7. ऊपर से थोड़ी बारीक सेव (भुजिया) बुरकें और बीच में हरे धनिये की पत्ती लगाकर गार्निश करें।

टिप्स और सलाह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This