पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ BJP नेता पीयूष गोयल ने की घोषणा

BJP

Share This Article

भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश संगठन को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पंकज चौधरी को रविवार को औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। इसके साथ ही पंकज चौधरी वर्ष 1980 में भाजपा उत्तर प्रदेश इकाई के गठन के बाद 16वें प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं।

यह घोषणा लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में की गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

निर्विरोध चुनाव से पहले ही तय था नाम

दरअसल, शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ था, जिसके चलते पंकज चौधरी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था। रविवार को केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में इस पर औपचारिक मुहर लगाई गई।

चुनाव परिणामों की घोषणा केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद ताबड़े, प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, तथा प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से की।

BJP

शंखनाद की गूंज और भाजपा ध्वज समर्पण के साथ समारोह

जैसे ही मंच से पंकज चौधरी के नाम की घोषणा हुई, सभागार में शंखनाद की गूंज सुनाई दी। यह पल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भावनात्मक और उत्साह से भरा रहा। इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा का ध्वज नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज चौधरी को समर्पित किया, जो नेतृत्व परिवर्तन का प्रतीक माना गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, तथा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह पूरा कार्यक्रम भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसी क्रम में न केवल प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई, बल्कि राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों की घोषणा भी की गई। यह परिषद पार्टी की राष्ट्रीय नीति और दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाती है।

केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने स्पष्ट किया कि संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना और जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व से जोड़ना है।

पंकज चौधरी से संगठन को नई ऊर्जा की उम्मीद

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी के भीतर नई ऊर्जा और संतुलन की उम्मीद की जा रही है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, आगामी चुनावों की रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां भाजपा का संगठनात्मक नेतृत्व राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डालता है। ऐसे में पंकज चौधरी की भूमिका न सिर्फ प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आने वाले समय की चुनौतियां

नए प्रदेश अध्यक्ष के सामने संगठन को एकजुट रखना, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना बड़ी चुनौती होगी। साथ ही, आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन को और धार देने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।

यह भी पढ़े – दिल्ली में खराब वायू प्रदूषण के चलते GRAP-4 लागू, हाइब्रिड मोड (Hybrid Mode) में चलेंगी कक्षाएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This