Domingarh–Swaminarayan छपिया रेलखंड पर KAVACH प्रणाली शुरू, सुरक्षित ट्रेन संचालन में मददगार

Domingarh–Swaminarayan, kavach

Share This Article

पूर्वोत्तर रेलवे के Domingarh–Swaminarayan छपिया रेलखंड पर स्वदेशी ‘कवच’ (Kavach) स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली शुरू हो गई है। करीब 102 रूट किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर कवच की कमीशनिंग पूरी हो चुकी है। यह पूर्वोत्तर रेलवे का पहला स्टैंडर्ड कवच युक्त रेलखंड है।

कवच प्रणाली आमने-सामने और पीछे से होने वाली ट्रेन टक्करों को रोकने में मदद करेगी। जरूरत पड़ने पर यह सिस्टम अपने आप ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित करता है। घने कोहरे और खराब मौसम में भी सुरक्षित परिचालन में इससे मदद मिलेगी। स्वामीनारायण छपिया से गोंडा के बीच भी कवच लगाने का काम जारी है।

पूर्वोत्तर रेलवे में तीन चरणों में कुल 2,101 रूट किलोमीटर पर कवच लगाने की योजना है। पहले चरण में 551 रूट किलोमीटर का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने 787 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

यह भी पढ़ें: Barabanki में swine flu की दस्तक, मिले 5 नए मरीज; अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग। DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें: Meerut Cantt hospital में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू, दिल्ली के विशेषज्ञ करेंगे इलाज, जानें कब-कब होगा ईलाज । DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This