NEET UG 2026 : नीट री-एग्जाम की तारीख घोषित, जानें बड़े बदलाव और नियम

Share This Article

NEET UG 2026 :  एनटीए की तरफ से जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, मेडिकल प्रवेश परीक्षा का दोबारा आयोजन 21 जून 2026 को होने जा रहा है। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक तय किया गया है। यह परीक्षा पुराने ढर्रे पर यानी पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में ही होगी, जहां आपको ओएमआर (OMR) शीट भरनी होगी। छात्रों की सहूलियत के लिए इस बार भी यह परीक्षा देश की 13 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी ताकि किसी को भाषाई दिक्कत न हो।

परीक्षा का शहर बदलने का आखिरी मौका

जो छात्र किसी वजह से अपना परीक्षा केंद्र या शहर बदलना चाहते थे, उनके लिए एनटीए ने ऑनलाइन करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। आप 15 मई से लेकर 21 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर बदलाव कर सकते हैं। इस दौरान आप अपना वर्तमान पता अपडेट कर सकते हैं और परीक्षा शहर के लिए अपनी पहली और दूसरी पसंद दोबारा चुन सकते हैं।

NEET UG 2026

एनटीए की जरूरी गाइडलाइंस

ध्यान देने वाली बात यह है कि फॉर्म में सुधार की यह सुविधा पूरी तरह से फ्री है, इसके लिए कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं देनी होगी। लेकिन याद रहे कि इस विंडो के जरिए आप सिर्फ अपना वर्तमान पता और एग्जाम सिटी ही बदल पाएंगे। नाम, फोटो या दूसरी जानकारियों में सुधार की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी। जो छात्र इस दौरान अपनी चॉइस अपडेट नहीं करेंगे, उनका पुराना परीक्षा शहर ही फाइनल माना जाएगा।

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

री-एग्जाम के लिए स्पेशल एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके इन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के दिन किसी भी हड़बड़ी से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केंद्र पर वक्त से काफी पहले पहुंचें, क्योंकि 3 घंटे 15 मिनट के कुल समय में वेरिफिकेशन की औपचारिकताएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े: Trump का चीन दौरा संपन्न: एयर फ़ोर्स वन पर सवार होने से पहले बोले- ‘हम वापस आएंगे’
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This