Muzaffarnagar skating Kanwar Yatra: Muzaffarnagar में कांवड़ यात्रा के दौरान नन्हे शिवभक्त भाई-बहन नंदिनी और युग नागर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दोनों बच्चे skating करते हुए हरिद्वार से गाजियाबाद के लिए कांवड़ लेकर निकले हैं। खास बात यह है कि दोनों दूसरी बार स्केटिंग के जरिए कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।
बच्चों ने बताया कि उनके बाबा अक्सर बीमार रहते हैं, इसलिए उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की मनोकामना के लिए यह यात्रा शुरू की है। स्केटिंग प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके दोनों भाई-बहन भविष्य में चैंपियन बनने का सपना देखते हैं।
वे अगली बार गाजियाबाद से कन्याकुमारी तक स्केटिंग करते हुए कांवड़ यात्रा करने का लक्ष्य रखते हैं। इससे पहले दोनों गाजियाबाद से अयोध्या तक भी स्केटिंग कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Hapur में अनोखी ‘Yogi-Modi कांवड़’ बनी आकर्षण | रामलला की झांकी ने खींचा ध्यान | Hapur News
यह भी पढ़ें: Amarnath yatra 2026 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानिए पूरी वजह







