Meerut में पटाखा निर्माण सामग्री के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई | DD News UP

Meerut, पटाखा निर्माण सामग्री

Share This Article

Meerut में पटाखा निर्माण में प्रयुक्त संदिग्ध रासायनिक पदार्थों एवं पटाखा निर्माण सामग्री के बिना किसी लाइसेंस के भण्डारण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। गोदामों से करीब 01 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत का भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक पदार्थ, तैयार पटाखे एवं पटाखा निर्माण सामग्री बरामद हुई है ।

थाना परतापुर व थाना ब्रह्मपुरी, थाना रेलवे रोड एवं थाना देहलीगेट की संयुक्त पुलिस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर विभिन्न गोदामों पर तलाशी एवं चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान गोदामों से भारी मात्रा में संदिग्ध रासायनिक पदार्थ, तैयार पटाखे एवं पटाखा निर्माण में प्रयोग सामग्री बरामद की गयी।

बुधवार को एक सूचना के बाद पुलिस ने देहलीगेट के लाला का बाजार और रेलवे रोड के केसरगंज दाल मंडी स्थित गोदाम/दुकान पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में पटाखों में बनाने वाली मिश्रित सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह माल ग्रीन क्रैकर्स बेचने वाले गौरव का है।

इसके बाद पुलिस ने गौरव की घेराबंदी शुरु कर दी। जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ का दौर शुरु हुआ तो एक के बाद एक कई ठिकाने सामने आ गए, जिन पर पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: Pilibhit में देश के दूसरे Basmati केंद्र का शिलान्यास | किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की ट्रेनिंग। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This