Meerut News: दौराला में देसी शराब पीने से तीन की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Meerut

Share This Article

उत्तर प्रदेश के Meerut जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दौराला थाना क्षेत्र में देसी शराब का सेवन करने के बाद एक किराना कारोबारी समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे Meerut प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत

घटना शुक्रवार शाम की है, जब Meerut के सरस्वती कॉलोनी निवासी बाबूराम (60), उनके सहायक जितेंद्र (35) और अंकित (40) ने कस्बे के एक सरकारी देसी शराब के ठेके से शराब खरीदी। शराब पीने के कुछ ही देर बाद तीनों को उल्टी और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जितेंद्र और अंकित को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाबूराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Meerut

प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Meerut जोन के एडीजी भानु भास्कर, जिलाधिकारी और एसएसपी अविनाश पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि जिस शराब के पाउच का सेवन किया गया था, उसकी पैकेजिंग तिथि 11 फरवरी 2026 है। शुरुआती जांच में उस खेप के अन्य पैकेटों से कोई शिकायत नहीं मिली है, देर रात परिजनों के हंगामे के बाद ADG जोन भानु भास्कर भी मौके पर पहुंचे और जांच की। जिला अधिकारी डॉ वी.के सिंह और आबकारी अधिकारी भी पहुंचे और पूछताछ की तो जानकारी मिली कि तीन लोगों की मौत का कारण शराब संभतः नहीं है। एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि शराब से मौत की पुष्टि नही हुई है, डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बात की।

जांच के लिए गठित हुईं टीमें

Meerut पुलिस ने इस मामले की तह तक जाने के लिए फॉरेंसिक, स्वास्थ्य और सर्विलांस विभाग की चार अलग-अलग टीमें गठित की हैं। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और लैब रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबे चार दोस्तों के शव बरामद, परिवारों में मचा कोहराम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This