Lucknow में 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, Mobile Van से होगी प्याज बिक्री | DD News Uttar Pradesh

Lucknow, प्याज, mobile van

Share This Article

Lucknow में अब आम उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। NCCF की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में 20 मोबाइल वैन (Mobile Van) के जरिए सस्ती दर पर प्याज की बिक्री की जाएगी।

अभियान की शुरुआत केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान लोगों को 35 रुपये किलो की दर से प्याज वितरित किया गया। मौजूदा बाजार में प्याज की कीमत करीब 40 से 60 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।

ऐसे में सस्ती दर पर प्याज मिलने से आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य महंगाई के बीच जरूरी खाद्य वस्तुएं उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है।

Lucknow, Mobile Van, प्याज

यह भी पढ़ें: Bareilly में फर्जी लोन गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में | DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This