लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस: विधानभवन में भव्य समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

Share This Article

राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर यूपी विधानभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ। राज्यपाल ने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस

परेड के दौरान नए भारत, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आधारित भव्य झांकियां निकाली गईं। विकसित उत्तर प्रदेश की झांकी ने प्रदेश की प्रगति को दर्शाया,

गणतंत्र दिवस

जबकि कृषि विभाग की झांकी में किसानों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को प्रस्तुत किया गया।

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाती झांकियों के साथ लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेज द्वारा थल सेना, वायु सेना और नौसेना पर आधारित आकर्षक झांकी भी निकाली गई।

गणतंत्र दिवस

हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों ने परेड के दौरान सेना का उत्साह बढ़ाया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों से माहौल देशप्रेम से सराबोर हो गया।

गणतंत्र दिवस

परेड के दौरान सेना द्वारा किया गया शक्ति प्रदर्शन लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला रहा। राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों ने पूरे परिसर में जोश भर दिया।

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

गणतंत्र दिवस

परेड में भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट द्वारा पीएलपी-टू सारथ टैंक का प्रदर्शन किया गया, जिसे विजय रथ के नाम से भी जाना जाता है। इस टैंक का नेतृत्व मेजर ओंकार निषाद ने किया। टैंक के प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल ने खड़े होकर सलामी दी और जवानों का मनोबल बढ़ाया।

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

परेड में ITBP के जवानों ने बैंड की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं यूपी पुलिस के पुलिसकर्मियों ने भी अनुशासित और प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

गणतंत्र दिवस

सीएमएस स्कूल की छात्राओं ने परेड में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इसी स्कूल से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने शिक्षा प्राप्त की है।

गणतंत्र दिवस

इसके अलावा अलीगंज सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर (अंग्रेजी माध्यम) के छात्रों ने भी विधानभवन में परेड के दौरान मनमोहक प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This